बाराबंकी में अवैध क्लीनिकों पर बड़ा एक्शन: 4 सील, 3 को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग की सख्त चेतावनी
July 7, 2026
बाराबंकी में अवैध क्लीनिकों पर बड़ा एक्शन: 4 सील, 3 को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग की सख्त चेतावनी
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में बिना डिग्री और बिना रजिस्ट्रेशन के मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग ने अपना चाबुक चला दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर की टीम द्वारा की गई इस औचक छापेमारी से पूरे इलाके के अवैध चिकित्सा माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जांच के दौरान मानकों का उल्लंघन करने और पूरी तरह अवैध पाए जाने पर टीम ने तत्काल सुमन क्लीनिक, राम चन्द्र क्लीनिक, अवध राम क्लीनिक (गणेशपुर) और योगेन्द्र क्लीनिक (गणेशपुर) को सील कर दिया है।
कार्रवाई के दौरान लाइफ केयर हॉस्पिटल, पारिजात क्लीनिक और ग्रीन हॉस्पिटल के संचालक मौके पर जरूरी दस्तावेज और वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाए। टीम ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सभी कागजातों के साथ रामनगर सीएचसी में तलब किया है।