गुलरिया गार्दा, लखपेड़ाबाग, पल्हरी व जीआईसी, सेमीफाइनल में
July 7, 2026
गुलरिया गार्दा, लखपेड़ाबाग, पल्हरी व जीआईसी, सेमीफाइनल में
“अभाविप नगर खेल कुंभ में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा खेलो भारत अभियान के तहत नगर खेल कुंभ का आयोजन किया गया। जीआईसी ग्राउंड पर चल रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। गुरुवार को संपन्न हुए मैचों में गुलरिया गार्दा एकादश ने लखनऊ की आर्यन क्लब को 23 रन से,लखपेड़ा बाग क्लब ने येलो स्टार को 33 रन से, पल्हरी इलेवन ने अंकित एकादश को 6 विकेट से जबकि जीआईसी एकादश ने ए एच क्लब को 3 विकेट से पराजित करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। स्टेट लॉ ऑफिसर एडवोकेट दिव्यांशु सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।अभाविप के जिला संयोजक योगेश सिंह ने बताया कि इस कुंभ का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक रूप से सशक्त बनाना है। जिसके जरिए युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क विकसित करना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा गया। इस खेल कुंभ के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक फिटनेस के महत्व के साथ-साथ नशामुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता विजय आनंद बाजपेई विभाग संगठन मंत्री आकाश शुक्ला, विभाग संयोजक आदर्श सिंह, नगर मंत्री कार्तिकेय मिश्रा, अभयराम त्रिपाठी, आदर्श पांडे , रोमित कपारिया, कामिल, राहुल यादव, विशाल सिंह, आशुतोष मौजूद रहे।