मानकों की अनदेखी पर तीन निजी अस्पताल सील, 9 को नोटिस

मानकों की अनदेखी पर तीन निजी अस्पताल सील, 9 को नोटिस

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जिले में अवैध रूप से और मानकों के विरुद्ध संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर गठित टास्क फोर्स ने शहर के कई निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंभीर खामियां पाए जाने पर तीन अस्पतालों के बेसमेंट में संचालित सेवाओं को सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान टास्क फोर्स ने अग्नि सुरक्षा और बेसमेंट में संचालित चिकित्सा सेवाओं में खामियां पाईं।
अंश चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बेसमेंट में संचालित सेवाओं को सील किया गया। हरीकृष्णा हॉस्पिटल में बेसमेंट में संचालित सेवाओं को सील किया गया हुए शेखर हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेन्टर की भी बेसमेंट में संचालित सेवाओं को सील किया गया।
टास्क फोर्स ने गायत्री हॉस्पिटल (आर्थो व सर्जिकल सेंटर), एडवांस मल्टी स्पेशयलिटी, श्री मेडिकल सेन्टर, प्रगति हॉस्पिटल और सुमन हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर का भी निरीक्षण किया। इन सभी संस्थानों के प्रबंधकों को 03 कार्यदिवसों के भीतर पाई गई कमियों को दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
औचक निरीक्षण सीएमओ के तहत किया गया। टीम में उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय बाबू, अग्नि शमन विभाग के द्वितीय अधिकारी रोहित सिंह और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी लवभूषण गुप्ता नें कहा कि मरीजों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा। अग्नि सुरक्षा मानकों और बेसमेंट संचालन के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top