राष्ट्रवादी विचारधारा का ध्वज वाहक है भाजपा कार्यकर्ता..धर्मपाल सिंह

राष्ट्रवादी विचारधारा का ध्वज वाहक है भाजपा कार्यकर्ता..धर्मपाल सिंह

 

अवध क्षेत्र की सभी 82 विधानसभाओं के 377 मंडल अध्यक्षों संग आगामी चुनाव को लेकर हुआ रणनीतिक मंथन

शक्तिकेंद्र संयोजक सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट में बुधवार को अवध क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र की 82 विधानसभाओं के सभी 377 मंडल अध्यक्षों के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने सांगठनिक विषयों पर चर्चा की एवं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतिक चर्चा की।उन्होंने प्रत्येक जिले के जिला अध्यक्षों से विभिन्न अभियानों की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग एवं समर्पण के दम पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बन गया है। कहाकि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा का ध्वज वाहक है जो चरैवेति – चरैवेति के मूल मंत्र पर चलते हुए ‘सेवा ही संगठन है’ के सिद्धांत को धरातल पर उतारने के लिए तन – मन – धन से जुटा है।उन्होंने संगठन की मजबूती एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित है। इसलिए प्रत्येक मंडल में शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्षों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाए, संगठन की योजनाओं की समीक्षा की जाए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रूप से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जाए।

 

प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ निभाने की जरूरत पर बल दिया। बूथ को सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया।संस्थापक महापुरुषों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। वंदे मातरम् गीत से बैठक की शुरुआत एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक सम्पन्न हुई।प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रदेशहमंत्री शंकर लाल लोधी, अभिजात मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत,अर्चना मिश्रा, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,नीरज वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता,जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा,खाद्य एवं रसद राज्यंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,बैजनाथ रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,एमएलसी अवनीश सिंह पटेल,अंगद सिंह,विधायक दिनेश रावत, आकाश मिश्रा, विजय आनंद बाजपेई,पवन सिंह रिंकू,ब्रजेश रावत एवं अवध क्षेत्र के सभी 26 जिलों के जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

सम्मेलन में शामिल होंगे अवध क्षेत्र के 6 हजार शक्तिकेंद्र संयोजक

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के शक्तिकेंद्र संयोजकों का सम्मेलन 5 जुलाई को लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर संपन्न होगा,जिसमें अवध क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष एवं 5932 शक्तिकेंद्र संयोजक हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियों का जायजा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक के दौरान लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top