कचेहरी में संदिग्ध अवस्था में बेंच पर पड़ी मिली होटल कर्मी की लाश

कचेहरी में संदिग्ध अवस्था में बेंच पर पड़ी मिली होटल कर्मी की लाश

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित एक होटल कर्मी की लाश मिलने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर सीसीटीवी ली मदद से एस मौत की गुत्थी को सुलझाने के प्रयास शुरू कर दिए है।

 

जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दुपहटा गॉव निवासी सूरज कुमार (34) कई वर्षो से कचेहरी में परिसर में मनोज गुप्ता के होटल पर काम करता था। रोजाना की भांति साथी कर्मी सोनू के संग रात को इसी होटल पर रुका था। रविवार सवेरे मनोज गुप्ता के होटल के बगल की बेंच पर सूरज की लाश देखने वाले व्यक्ति नें सोनू नींद से उठा कर सुरज के बगल में बेंच के पास पड़ा होने की जानकारी दी। जब सोनू सूरज के पास गया तो वो मृत मिला। सूरज को मरा हुआ देख उसके होश उड़ गए और उसने बिना देर किए होटल मलिक मनोज को फोन करके जानकारी दी। मनोज नें मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को कुछ देर में पहुंचे सूरज के भाई कन्हैय्यालाल नें बताया कि उसका भाई सूरज सोनू के साथ होटल पर रुकता था, शनिवार को भी घर नहीं आया था होटल पर रुका था। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनुराग पाठक नें लाश की पड़ताल के बाद बताया कि सूरज की बाई आंख के ऊपर और चेहरे पर कई घाव है। चेहरे लहूलुहान होने के साथ शर्ट पर भी खून लगा होने से मौत की संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खांगले जा रहे है। परिजनों की तरफ से अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top