महिला समेत तीन अज्ञात शवो की जाँच में जुटी पुलिस

महिला समेत तीन अज्ञात शवो की जाँच में जुटी पुलिस

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते 48 घंटे पूर्व मिले शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी थी। इस बीच शनिवार की भोर बाराबंकी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रो में शव मिलने से पुलिस हरकत में आकर उनकी शिनाख्त में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बड़ेला नारायणपुर गॉव के पास नहर किनारे लगी झाड़ियों में ग्रामीणों को कुछ पड़ा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर ग्रामीणों नें जब गौर से देखा तो सबके होश उड़ गए, जब उन्हें एक महिला की क्षत-विक्षत लाश दिखाई दी। देखते ही देखते लोगो का मजमा बढ़नें लग, हर कोई अज्ञात महिला की लाश को देख के अपने-अपने कयास लगाता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट चुकी है।
इसी क्रम में शनिवार की भोर फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जीआरपी नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया। जीआरपी का कहना है अज्ञात युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

 

तीसरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद ओवरब्रिज के नीचे मिली लाश से जुड़ा है। 48 घंटे पहले सफ़ेदाबाद क्षेत्र में मिली अज्ञात युवक की क्षत-विक्षित लाश से क्षेत्र में कोहराम मच गया। अज्ञात युवक की मौत ट्रेन से गिरने या उसकी चपेट में आने से हुई बताते हुए पुलिस का कहना है कि शनिवार दोपहर तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top