बाराबंकी में जमीन बेचने के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी, घर का सोना बेचकर दिए थे पैसे
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीन खरीदने के नाम पर ₹2,27,00,000 (दो करोड़ सत्ताइस लाख रुपये) की भारी धोखाधड़ी और जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।








