अज्ञात वाहन की टक्कर से दो रिश्तेदारों की मौत, एक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो रिश्तेदारों की मौत, एक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

 

कथन_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन रिश्तेदार युवकों को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल में भर्ती तीसरा युवक अपनी जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार आदित्य उर्फ़ अतुल (24) पुत्र राम किशोर निवासी सतावां मजरे रहिमाबाद थाना क्षेत्र के जैदपुर, प्रवेश (24) पुत्र भवन लाल चौहान निवासी हेतमापुर थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला और दीपू चौहान (27) पुत्र संतलाल तीनो एक बाइक पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर सरैय्या गॉव निवासी अपने रिश्तेदार विश्वनाथ के घर आए थे। यहां से निकलने के बाद सभी एक ही बाइक पर सवार होकर सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा चौराहा पर खरीदारी करने गए थे। इस दौरान सड़क के दूसरी तरफ जाते समय अज्ञात वाहन नें बाइक को टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आकर तीनो बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नें तीनो के ईलाज के लिए एम्बुलेंस से बुलाई और जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में आदित्य और प्रवेश को चिकित्सकों नें मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीररूप से घायल हुए दीपू को भर्ती करके उसका उपचार शुरू कर दिया। दो ममेरे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस नें दोनों लाशो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के करानें के साथ दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top