बिजली का खम्भा गिरने से 3 बच्चे के सिर से उठा माँ का साया

बिजली का खम्भा गिरने से 3 बच्चे के सिर से उठा माँ का साया

 

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। शनिवार सवेरे आई आंधी के दौरान खुले में रखे कण्डाे को ढकने के दौरान सड़क किनारे लगा विद्युत पोल महिला के ऊपर गिरने से कोहराम मच गया। पोल गिरने की ग्राम प्रधान से सूचना पर पहुंचे विद्युत निगम के लाइनमैनो नें बिजली के तारों को दुरुस्त किया, लेकिन कोई विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

 

जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के इब्राहिमबाद  मजरे मैकू पुरवा निवासिनी आरती देवी (35) पत्नी रामराज रावत शनिवार सवेरे साढ़े आठ घर का काम कर रही थी। इस दौरान आंधी के साथ शुरू हुई बूँदी बाँदी से खुले में रखे कण्डाे (उपले) को बरसाती से ढक रही थी। तभी पास में लगा सीमेंटेड विद्युत पोल उसके ऊपर जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की दोनों पुत्री और एक पुत्र का अपनी माँ की मौत से रो-रोकर बुरा हाल था। खबर लिखें जाने तक बिजली विभाग या राजस्व विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पंहुचा था। लाइनमैनो गिरे पोल के तारों की दुरुस्त किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top