बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती शाम हाईवे पार करके बड़ी बहन से मिलने जा रही दो बहनो को अनियंत्रित रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में फुफेरी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, घायल हुई ममेरी बहन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के कमरपुर गॉव निवासिनी आरती देवी (20) पुत्री रामकिशोर गौतम, बीती शाम अपनी गोमती नगर निवासनी ममेरी बहन रूबी और उसके सात वर्षीय पुत्र के संग परेठिया निवासनी अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी। गोमती नगर से मोहम्मदपुर चौकी के सामने सवारी वाहन से उतर कर परेठिया जाने के लिए तीनो अयोध्या लखनऊ हाइवे को पैदल पार कर रहे थे। तभी अनियंत्रित रफ्तार कार उन्हें रौन्दती हुई फरार हो गई। इस हादसे में आरती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रूबी को पैर में चोट आई। पुलिस ने आरती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।