कोहराम का मंजर, जब लाश का चेहरा देख खून के आंसू रोया सफाईकर्मी

सीएचसी सफाईकर्मी जब ढकने चला लाश तो चेहरा देख हुआ बेहोश

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। हैदरगढ़ सीएचसी में एम्बुलेंस से दुर्घटना में घायल हुए युवक को लाया गया। जहाँ उसे मृत देख चिकित्सक नें सफाईकर्मी से लाश का चेहरा ढकने को कहा। लाश ढकते समय जब सफाईकर्मी की नजर चेहरे पर पड़ी तो उसका बुरा हाल हो गया। लाश किसी और की नहीं उसके बेटे की की थी। ये नजारा देखनें वाले प्रत्यक्षदर्शी भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

 

जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित लोहिया वार्ड निवासी अमन वाल्मीकि (23) पुत्र सुनील वाल्मीकि लखनऊ से बाइक पर घर वापस लौट रहा था। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोतौना गॉव के समीप लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। इस हादसे में आई गंभीर चोटों के चलते लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस नें उसे ईलाज के लिए एम्बुलेंस से हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जो घटना घटी सीएचसी में शोक के बादल छा गए। जब सीएचसी के सफाईकर्मी सुनील को अस्पताल स्टॉफ नें लाश को ढकने के लिए कहा। लाश ढकने के दौरान जब सुनील नें देखा चेहरा देखा तो वो लाश उसके बेटे अमन की थी। ये देख वो बदहवास होकर चीख चीख कर रोने लगा। आसपास मौजूद सभी लोग ये मार्मिक घटना देख कर अपने आंसू नहीं रोक सके। शनिवार सवेरे पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top