शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव के सम्मान में लंगर एवं छबील का आयोजन

शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव के सम्मान में लंगर एवं छबील का आयोजन

गुरु साहब ने दिया त्याग, नम्रता, शांति और मानवता की सेवा का संदेश

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। शहीदों के सरताज, सिखो के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी नू समर्पित पल्हरी स्थित सेवक लॉन में सरदार करमजीत सिंह, सरदार मनदीप सिंह, सरदार दलप्रीत सिंह द्वारा लंगर एवं छबील प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सिक्ख काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा ने बताया कि सेवा और समानता गुरुजी का संदेश था कि सभी मनुष्य एक समान हैं। लंगर में बिना किसी भेदभाव के विभिन्न जाति, धर्म और वर्ग के लोग एक साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं। गुरु जी को जेठ महीने की भीषण गर्मी में लाहौर में गर्म तवे पर बैठाकर शहीद किया गया था। उनकी याद में लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए ठंडा पानी और शर्बत की छबील लगाई जाती है। इस मौके पर पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह, सरदार जितेन्द्र सिंह मिन्दे, सरदार अमरजीत सिंह राजे, सरदार मोहन सिंह, डॉ जसविंदर सिंह, सरदार भूपिंदर पाल सिंह शैंकी, सरदार कंवर सिंह पीयूष, अमरदीप सिंह, गुरमीत सिंह रिंकू, हरविंदर सिंह सोनू, शैलेंद्र चोपड़ा शालू, याक़ूब अहमद राईन, नरेंद्र सिंह निन्दी, रविंदर सिंह राजे, प्रत्यूष कांत शुक्ला, नवीन सेठ, आसिफ अंसारी, नरेंद्र सिंह कालरा, बलमीत सिंह लक्की आदि सेवादार मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top