नेपाल में नकली भारतीय नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक भारतीय समेत तीन दबोचे
May 23, 2026
नेपाल में नकली भारतीय नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक भारतीय समेत तीन दबोचे
नेपाल पुलिस ने नकली नोट छापने और उनके अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका क्षेत्र में गोपनीय सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में इंटरनेशनल कनेशन की संभावना जताई जा रही है।
जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही के सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार चंद के अनुसार, जाली मुद्रा के कारोबार की सूचना को आधार बनाकर क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय लुम्बिनी की स्पेशल टीम गठित करनें के बाद हुई जांच में संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर बीते बुधवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को रंगे हाथ दबोचने में पुलिस नें कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त अब्दुल हामिद (38) निवासी ककरहवा, नौगढ़, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश (भारत) एवं अनिल पासी उर्फ विक्की (22)
निवासी मसीना, लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका, रूपन्देही (नेपाल) के रुप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और भारी मात्रा में निर्माणाधीन सामग्री को जब्त किया है। जिनमें ₹ 500 नेपाली के 30 नकली नोट (जिनका एक ही सीरियल नंबर E 25024912), ₹ 100, ₹200, ₹500 और ₹ 1000 रुपये के मुद्रित एवं बिना कटे नकली नोटों की सात शीट, एक मॉनिटर, एक सीपीयू, एक प्रिंटर, 4 रिम प्रिंट पेपर,, कैची, 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नकली नोट छापकर उन्हें बाजार में खपाने के अवैध धंधे में लिप्त थे। दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू हो चुकी है। एक आरोपी भारत-नेपाल सीमा से लगे सिद्धार्थनगर जिले का निवासी होने के कारण इसमें इंटरनेशनल कनेक्शन की संभावना मानी जा रही है। नेपाल के पुलिस अधिकारियो का मानना है कि यह गिरोह दोनों देशों में सक्रिय हो सकता है और सीमापार नेटवर्क के जरिए नकली नोटों का कारोबार चला रहा था।