हाथ में मोबाइल लिए लटकती मिली मिस्त्री की लाश, लटकता मिला वाहन चालक
May 23, 2026
हाथ में मोबाइल लिए लटकती मिली मिस्त्री की लाश, लटकता मिला वाहन चालक
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में दशहराबाग के समीप पटेल नगर में एक टाइल्स कारीगर का शव किराये के मकान में लटकता मिला। वही दूसरा शव नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर वार्ड के जिन्हौली स्थित जंगल में लगे पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में क्षेत्र में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र में पटेल नगर स्थित रामसुमिरन तिवारी के मकान में पांच वर्षो से किराये पर कमरा लेकर रहने वाला नरेन्द्र गौतम (35) पुत्र रामानंद देवरिया जिले के थाना भलवली क्षेत्र के ग्राम करमटार शेर खा का निवासी था। नरेन्द्र टाइल्स और मार्बल का मिस्त्री था, जो ठेके पर काम करता था। उसके साथ काम करने वाले अनिल त्रिवेदी जो पेशे से राजगीर मिस्त्री है नें बताया कि नरेन्द्र का परिवार देवरिया में रहता था जहाँ से होकर 10 दिन पहले बाराबंकी लौटा था। शनिवार सवेरे सात बजे उन्होने नरेन्द्र को फोन करके चाय पीने के लिए बुलाया था तो उसका फोन नहीं उठने पर उसके कमरे पर पंहुचा कमरे के दरवाज़े में सिटकनी नहीं लगी थी। जब दरवाजा खोला तो छज्जे के कुंडे से नारियल रस्सी के सहारे उसका शव झूलता दिखा, उसके हाथ में साधारण मोबाइल था। शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर मोबाइल को अपने कब्जे में लें लिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर वार्ड के जिन्हौली स्थित जंगल में पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिलने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव की शिनाख्त सतरिख थाना क्षेत्र के दारापुर गॉव के मजरे दिहुआ निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र शिव प्रसाद के रूप में की जो स्कूल वाहन चालक था। आवास विकास चौकी प्रभारी अभिषेक राय नें बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार अनिल कुछ दिनों से आर्थिक तंगी का शिकार था। उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की जाँच शुरू की जा चुकी है।