सड़क पर लाशें रखकर मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग, टेलर नें ली 3 बच्चो और पिता की जान, माँ गंभीर

सड़क पर लाशें रखकर मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग, टेलर नें ली 3 बच्चो और पिता की जान, माँ गंभीर

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात बिजली गुल हो जाने के चलते दंपत्ति अपने तीनो बच्चो के साथ घर के बाहर सोया हुआ था। रात दो बजे अनियंत्रित रफ्तार ट्रक टेलर पूरे परिवार को रौन्दता हुआ भारी भरकम पेड़ से जा भिड़ा। इस दर्दनाक हादसे से लोगो में कोहराम मच गया। मौके की नजाकत देख कर चालक और खालासी टेलर छोड़कर मौके से फरार होने में सफल हो गए। वही पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए लोगो नें लाशो को फतेहपुर महमूदाबाद हाइवे पर रखकर मुख्यमंत्री को बुलाने की मांग करने से पुलिस के पसीने छूट गए।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसा का पुरवा गॉव में शुक्रवार की रात बिजली गुल होने के बाद इस गॉव का निवासी नीरज (36) अपनी 34 वर्षीय पत्नी आरती, 13 वर्षीय पुत्र अनुराग, 10 वर्षीय पुत्री अंशिका और छह वर्षीय पुत्र अंशू के संग सड़क से 30 फुट दूर अपने घर के बाहर परिवार सहित सोया हुआ था। रात दो बजे मौत बनकर आया तेज रफ्तार ट्राला सड़क के नीचे उतर गया और नीरज के परिवार को रौंदता हुआ पेड़ से जा भिड़ा। हादसा होते देख पड़ोसियों में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे में नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लहूलुहान होकर मरणासन्न हालत में पड़े परिवार को ईलाज के लिए पड़ोसियों नें पास के सीएचसी पहुंचाया जहाँ चिकित्सको नें तीनो बच्चो को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीररूप से घायल आरती को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें कार्रवाई शुरू करते हुए नीरज और उसके तीनो बच्चो के शवों का पंचनामा भरकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम के बाद दुखी परिजन और ग्रामीण शवों को लेकर महमूदाबाद हाईवे पर रख कर हंगामा काटने लगे। भारी संख्या में प्रदर्शन कर रही भीड़ को संभालने के लिए कुर्सी, फतेहपुर, बड्डूपुर, मोहम्मदपुर खाला और घुँघटेर थाना की पुलिस के साथ एसडीएम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह, क्षेत्राधिकारी जगतराम कन्नौजिया और तहसीलदार वैशाली अहलावत भी पहुंची। आक्रोशित ग्रामीण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। काफी मशक्क्त के बाद अधिकारी उन्हें समझाने में सफल हो सके। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण प्रदर्शन समाप्त करके सभी शवों को अंतिम संस्कार के लिए लें जाने को राजी हुए। खबर लिखें जाने तक लखनऊ लोहिया अस्पताल में भर्ती आरती की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।

 

चालक गिरफ्तार

बहराइच से आ रहा तेज रफ्तार ट्राला सड़क से नीचे उतर गया और सोये हुए परिवार को रौंदता हुआ पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में तीन बच्चो और उनके पिता की मौत हो गई। जबकि बच्चो की माँ का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top