बाराबंकी में स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बाराबंकी में स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। जनपद में आयोजित प्रथम यूथ वारियर प्रो ताइक्वांडो ओपन स्टेट चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में मेरिडियन स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top