लोधेश्वर इण्डेन गैस एजेंसी के स्टॉक में बड़ा हेर-फेर, पुलिस को तहरीर

लोधेश्वर इण्डेन गैस एजेंसी के स्टॉक में बड़ा हेर-फेर, पुलिस को तहरीर

कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। गैस उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान लेकर ऑयल कम्पनी नें आपूर्ति निरीक्षक के साथ जाँच किए जाने पर एक गैस एजेंसी में बड़ा गोलमाल उजागर हुआ। स्टॉक में मिली हेराफेरी के खिलाफ रामनगर थाने पर मुकदमा दर्ज किए जाने की तहरीर दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी नें ईसी एक्ट 1955 की धारा 04/07 के तहत रामनगर थाने में तहरीर देकर लोधेश्वर इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडरो के स्टॉक में धांधली का आरोप लगाया है।
इंडियन ऑयल कम्पनी और आपूर्ति निरीक्षक की जाँच में घरेलू गैस के 338 भरे हुए सिलेंडरो में 258 मिले जबकि 78 सिलेंडर गायब थे। 246 खाली की डिटेल दर्ज थी जबकि स्टॉक में 216 मिले और 30 गायब थे। इसी प्रकार घरेलू डिफेक्टिव स्टॉक रिपोर्ट में 8 खाली, गोदाम में 16 की दशा में 8 ज्यादा मिले।
इसी क्रम में 19 किलो के व्यवसायिक सिलेंडरो में करेंट स्टॉक में 142 भरे , गोदाम में 121 थे, इस प्रकार स्टॉक में 21 सिलेंडर कम मिले। व्यवसायिक के चार खाली गोदाम में शून्य कुल चार सिलेंडर कम मिले। 5 किलोग्राम के व्यवसायिक सिलेंडर का करेंट स्टॉक 43 गोदाम में 29 कुल 14 सिलेंडर कम मिले। वही 5 किलो के खाली का स्टॉक 47 गोदाम में 32 मिलने पर 5 सिलेंडरो की कमी पाई गई। 5 किलोग्राम घरेलू गैस के स्टॉक में 10 भरा होना दर्ज था, गोदाम में मात्र एक मिला ये संख्या नौ सिलेंडरो की धांधली की ओर ईशारा कर रही थी।
प्रकार 10 किलोग्राम के एक्सट्रा लाइट सिलेंडरो की बात करें तो खाली सिलेंडर की संख्या 5 भरे 7 दर्ज थे। जिनमें गोदाम में खाली सिलेंडर की संख्या 10 थी, गोदाम में कोई भी सिलेंडर भरा हुआ नहीं मिला, स्टॉक के अनुसार दो सिलेंडर कम पाए गए। पुलिस का कहना है किया ऑयल कम्पनी और आपूर्ति निरीक्षक किया रामनगर थाने पर तहरीर के आधार पर जाँच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top