तीरंदाजी खिलाड़ी मुख्य महिला आरक्षी का सरकारी आवास में मिला शव
May 12, 2026
तीरंदाजी खिलाड़ी मुख्य महिला आरक्षी का सरकारी आवास में मिला शव
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। सरकारी आवास में महिला मुख्य आरक्षी का शव मिलने से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसपी अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी नें घटनास्थल की जाँच की।
जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र में पीएसी 10वीं वाहिनी के परिसर में स्थित आवास में ईटावा जिले की निवासिनी महिला मुख्य आरक्षी शिल्पी यादव (32) का शव फंदे से लटकता मिला। शिल्पी यादव कमिश्नरेट कानपुर में तैनात तीरन्दाजी की खिलाड़ी थी। बीते कुछ महीनों से पीएसी 10वीं वाहिनी में रहकर रोजाना शाम को अपनी टीम के संग अभ्यास करती थी। मंगलवार की शाम जब वो अभ्यास करने मैदान नहीं पहुंची तब साथी खिलाड़ी उसे उसके आवास बुलाने पहुंचे। कई आवाज लगाए जाने के बबावजूद जब शिल्पी का जवाब नहीं मिला तो सबको अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़ कर नजारा देख साथी स्टॉफ के होश उड़ गए, शिल्पी फंदे से मृत हालत में लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस नें उसका शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर पहुंचे एसपी अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी नें बताया की शिल्पी का उसके पति से दो वर्ष पहले तलाक हो चुका था। उसके आवास में मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह व्यक्तिगत परेशानी लिखा है।