पिता और बेटी की तमंचा सटाकर पिटाई के गंभीर आरोप, केस दर्ज
May 12, 2026
पिता और बेटी की तमंचा सटाकर पिटाई के गंभीर आरोप, केस दर्ज
कथनी_करनी_न्यूज
बाराबंकी। शराब के नशे में आए दिन परिवार पर कहर बरपाने वाले युवक के खिलाफ स्थानीय पुलिस नें गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबेहा थाना क्षेत्र के ताला रुकुनूद्दीनपुर गॉव के निवासी साहबदीन नें पुलिस को अपने पुत्र के कुकृत्यो के खिलाफ तहरीर देकर परिवार पर गंभीर अत्याचार किए जाने के आरोप लगाए है। साहबदीन नें तहरीर में आपबीती बताते हुए पुलिस को अवगत कराया कि उसके पुत्र बाबूलाल नें परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरा विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी के आने के बाद पहली बहु से जन्मी 11 वर्षीय पोती संध्या के साथ स्वयं उसकी बिना किसी बात के पिटाई करता रहता है। शराबी बाबूलाल नशे में होकर आए दिन मुझे और मेरी पोती को खाना बनाने के लिए परेशान करता है। परिवार के विरोध करने पर अपने पास रखा हुआ अवैध तमंचा कनपटी पर सटाकर जान से मारने की धमकी देना रोज का काम हो चुका है। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी बाबूलाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जा चुके है।