ब्राह्मण समाज की मजबूत आवाज है मनोज पाण्डेय : सौरभ द्विवेदी
May 12, 2026
ब्राह्मण समाज की मजबूत आवाज है मनोज पाण्डेय : सौरभ द्विवेदी
योगी सरकार में डॉ. मनोज पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज ने जताया आभार
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। यूपी की राजनीति में ब्राह्मण समाज के सबसे प्रभावशाली और जनाधार वाले नेताओं में शामिल डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज ने खुशी जाहिर की है। मनोज पाण्डेय को लंबे समय से प्रदेश की सवर्ण राजनीति, विशेषकर ब्राह्मण समाज की बुलंद आवाज माना जाता रहा है। मंगलवार को सिविल लाइन स्थित पुराना टेलीफोन एक्सचेंज, बस स्टेशन, कचेहरी में वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने सैकड़ों लोगों को मिठाई से मुँह मीठा कर खुशी जताई । इस दौरान उन्होंने डॉ मनोज कुमार पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। सौरभ द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को मान-सम्मान देते हुए डॉ मनोज कुमार पाण्डेय को सूबे के कैबिनेट मंत्री की कमान सौंपना ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को इस बात की खुशी है कि उनका एक ऐसा चेहरा सत्ता के केंद्र में पहुंचा है, जो जमीन से जुड़ा भी है, संघर्षशील भी है और समाज के सम्मान के मुद्दों पर खुलकर बोलने का साहस भी रखता है। लंबे समय से उत्तर प्रदेश सरकार में एक प्रभावशाली ब्राह्मण नेतृत्व की कमी थी जिसे पूरा कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से ब्राह्मण समाज में खुशी का माहौल है। श्री द्विवेदी ने कहा मनोज पाण्डेय उत्तर प्रदेश की सवर्ण राजनीति के सबसे प्रभावशाली स्तंभों में गिने जाते है।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी, मोनू त्रिवेदी, शिवम शुक्ला एडवोकेट, प्रशान्त पाण्डेय, हरीश मिश्र, अंशुमान द्विवेदी, सुशील मिश्र एडवोकेट, रवि वर्मा, महेन्द्र तिवारी, आशु मिश्रा, अतुल तिवारी, सुधाकर वर्मा, सनी वर्मा, दिनेश दीक्षित, हिमांशु दीक्षित, करन मिश्रा, वीरू द्विवेदी, आलोक गिरी, योगेश तिवारी, अंजनी मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।