CBSE परीक्षा में समृद्धि ने अंग्रेजी साहित्य में हासिल किए 100%
April 17, 2026
CBSE परीक्षा में समृद्धि ने अंग्रेजी साहित्य में हासिल किए 100%
विश्व स्तर पर रोशन कर चुकी प्रतिभावान छात्रा देश का नाम
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जनपद की मेधावी छात्रा समृद्धि कुवंर ने अंग्रेजी साहित्य में 100% अंक प्राप्त कर फिर से किया जनपद का नाम रोशन, अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर हासिल की सफलता, कुल 97% अंकों के साथ परिवार व जनपद का मान बढ़ाया।
राजधानी के महानगर स्थित माउंट फोर्ड इंटर कॉलेज की छात्रा समृद्धि कुवंर ने अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है। समृद्धि कुवंर ने हाल ही में घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में अंग्रेजी साहित्य में सर्वाधिक 100% अंक प्राप्त किया है, जबकि उनका कुल प्रतिशत 97% रहा।
समृद्धि, डॉ. डी. बी. सिंह व डा. विनीता सिहं की पुत्री हैं और शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती व अनुशासित छात्र माने जाते हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी लगातार मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण को मुख्य कारण बताया जा रहा है। इसके पूर्व मात्र 9 वर्ष की उम्र में अमेरिका की प्रतिष्ठित स्पेस एजेन्सी नासा के दो दर्जन से अधिक प्रमाण-पत्र प्राप्त करके देश का नाम दुनिया में रोशन कर चुकी है। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की तरफ से आयोजित होने वाली युविका परीक्षा भी 100% अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ली है। समृद्धि कुवंर को विज्ञान, प्रोद्योगिकी, नवाचार, समाज सेवा आदि में सैकड़ो पुरस्कार प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय, क्षेत्र, राज्य एवं राष्ट्र का मान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बढाया है। समृद्धि कुवंर की सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल छात्रों को प्रेरित कर रहा है।