विधायक मनोज पाण्डेय के जन्मदिवस पर वृद्धाश्रम में छाई खुशियाँ
April 15, 2026
विधायक मनोज पाण्डेय के जन्मदिवस पर वृद्धाश्रम में छाई खुशियाँ
समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने वृद्धजनों को कराया भोजन, मिला आशीर्वाद
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। सफेदाबाद के भुहेरा गॉव स्थित मातृ-पितृ सदन (वृद्धाश्रम) में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने वृद्धजनों के बीच ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय का जन्मदिन के अवसर पर सभी वृद्वजनों को भोजन कराया। सौरभ द्विवेदी ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय जन सुलभ राजनेता है। उनकी सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व ही उनकी लोकप्रियता का कारण है। उनके पास जो भी गया, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा। उन्होंने बिना किसी भेद-भाव के हर जरूरतमंद की मदद की, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग का हो। इस अवसर पर अधिवक्ता शिवम शुक्ला, प्रशान्त पाण्डेय, सुशील मिश्रा, अंशुमान द्विवेदी, हिमांशु दीक्षित, सचिन मिश्रा, आशु मिश्रा, महेन्द्र तिवारी, संजय शुक्ला व सुधाकर वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।