2595 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई आंबेडकर जयंती
April 14, 2026
2595 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई आंबेडकर जयंती
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के सभी 2595 बूथों पर मंगलवार को डॉ आंबेडकर की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी बूथों पर बाबा साहेब के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर उन्हें नमन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। नाका चौराहा स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रामसिंह वर्मा नें पदाधिकारियों के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नमन किया। उन्होंने डॉ आंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पी, सामाजिक समरसता एवं न्याय का प्रवर्तक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर सच्चे देशभक्त थे।भाजपा जिला कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करके बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने दरियाबाद विधानसभा के रामपुर में, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने जिला पंचायत कार्यालय में, एससी एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने सेमरावा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कुर्सी विधानसभा के बनार गांव में हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने रसूलपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर डॉ आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया।