बाइक सवार की डम्पर चढ़नें से दर्दनाक मौत, चौकी पर शव रखकर प्रदर्शन

बाइक सवार की डम्पर चढ़नें से दर्दनाक मौत, चौकी पर शव रखकर प्रदर्शन

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डम्पर से कुचल कर बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत नें पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजनों नें मोहिउद्दीनपुर चौकी पर शव रखकर प्रदर्शन करके सड़क पर दौड़ रहे डम्परो पर कार्रवाई की मांग की। देर शाम तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के अधिकारियो नें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के गढ़ी मिर्ज़ापुर गॉव का निवासी अतुल कुमार वर्मा (30) पुत्र परशुराम जो एक पुत्री का पिता था। पिता के संग खेती किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।सोमवार की शाम साढ़े सात बजे बाइक से बड़ी बहन से मिलने लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र गंगागंज जा रहा था। रास्ते में सतरिख थाना क्षेत्र के जैसाना गॉव के समीप पीछे से आया तेज रफ्तार डम्पर उसे कुचलता हुआ फरार हो गया। डम्पर का पहिया उसके सिर के ऊपर से चढने से वो हिस्सा गायब था। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। पुलिस नें शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर डम्पर की तलाश शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद गुस्साएं ग्रामीणों नें मोहिउद्दीनपुर चौकी पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई घंटे चले प्रदर्शन के बीच पहुंचे पुलिस और राजस्व के अधिकारियो नें प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह नें संभव आर्थिक मदद कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की काफी देर मशक्कत के बाद ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए लें गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top