3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, स्वास्थ्य परीक्षण कराने उमड़े श्रद्धालु
April 13, 2026
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, स्वास्थ्य परीक्षण कराने उमड़े श्रद्धालु
20 जून को बालटाल रवाना होगा श्री बर्फानीश्वर सेवा समिति का लंगर
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। अमरनाथ यात्रा की तारीख की घोषणा के बाद उसकी तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इस दिव्य यात्रा में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा करने जाते हैं। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 10,000 से ऊपर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
यात्रा की तारीख आने से पहले ही श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या में उत्साह देखा जा रहा है। सीएमओ कार्यालय में चल रहे स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे डॉ राजीव सिंह ने बताया कि विगत तीन दिन में लगभग 1000 की संख्या में श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वही सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के मेडिकल चेकअप के लिए इस बार तीन चिकित्सकाे की तैनाती की गई है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंह के नेतृत्व में डॉ पंकज चौधरी, डॉ निशांत प्रकाश, डॉ आफताब अंसारी, एआरओ महेंद्र सिंह की टीम द्वारा अमरनाथ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
श्री बर्फानीश्वर सेवा समिति के सेवादार भी जिम्मेदारियों में जुट गए है। समिति के प्रधान कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यात्रा आगामी 3 जुलाई से शुरू होगी। जिसके क्रम में श्री बर्फानीश्वर सेवा समिति, जनपद बाराबंकी का सुप्रसिद्ध भंडारा जनपद से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ 20 जून दिन रवानगी होंगी। समिति के प्रधान कैलाशनाथ शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है, स्वास्थ परीक्षण में चिकित्सा विभाग अपना सहयोग प्रदान कर रहा है।