अज्ञात वाहन नें मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

अज्ञात वाहन नें मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर हालत में पुलिस नें सीएचसी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों नें एक युवक को मृत घोषित करके दूसरे की गंभीर हालत के चलते लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मकनपुर गॉव का निवासी मयंक वर्मा (24) पुत्र राकेश वर्मा अपने पड़ोसी शुभम वर्मा के साथ हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पोखरा गॉव में बृहस्पतिवार की शाम आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। जहाँ से रात 12 बजे मयंक और शुभम बाइक पर साथ लौट रहे थे। लोनीकटरा ओवरब्रिज से उतरते समय अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस भीषण टक्कर से घायल होकर लहूलुहान हुए दोनों युवकों को पुलिस नें उपचार के लिए पास के सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सकों नें जाँच के दौरान मयंक को मृत घोषित कर दिया। जबकि शुभम की गंभीर हालत के चलते उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस नें मयंक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज से हादसे की वजह की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top