कूड़ा ढेर में मिली लावारिस लाश की नेपाल निवासी था, हुई पहचान
April 19, 2026
कूड़ा ढेर में मिली लावारिस लाश की नेपाल निवासी था, हुई पहचान
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व कूड़े के ढेर में मिली लावारिश लाश की शिनाख्त करने में पुलिस सफल हो गई है। सोशल मीडिया पर चली खबर देखने के बाद परिजनों नें लाश की शिनाख्त नेपाल देश के निवासी के रूप में की है।
जानकारी के अनुसार कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में अनवारी गॉव में बीते बृहस्पतिवार को सनसनी फैल गई थी, जब एक युवक की लाश सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर में दिखाई पड़ी थी। भीड़ के जुटने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नें लावारिस शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर उसकी शिनाख्त में जुट गई। कूड़े के ढेर में लाश मिलने की चर्चा सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई।
उक्त खबर नेपाल देश में रहने वाले परिजनों तक पहुंचने के बाद रविवार को बाराबंकी पहुंचे परिजनों नें शव की शिनाख्त नेपाल देश के डांग जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पालिका छह के निवासी दीपक परिहार (30) पुत्र असतान बहादुर परिहार के रूप में की गई।
शिनाख्त करने वालों में नेपाल देश के डांग जिला निवासी मृतक के जिला देव बहादुर परिहार नें बताया की दो महीने पहले गॉव के तीन लोगो के संग दीपक उत्तराखण्ड के हल्द्वानी जिले में सड़क निर्माण कार्य की मजदूरी करने गया था। उसका शव बाराबंकी में कूड़े के ढेर में मिलने की जानकारी के बाद परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
देव बहादुर नें बताया कि दीपक दो छोटे-छोटे बच्चो का पिता था, जो मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।