श्री खाटू श्याम मंदिर की चोरी का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

श्री खाटू श्याम मंदिर की चोरी का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के स्थल श्री खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी का पुलिस नें 48 घंटो के भीतर खुलासा करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम नें आरोपी शातिर हिस्ट्रीशीटर चोरी के सामान के साथ झबरा झील ताल तिराहा से दबोचा है। सतरिख थाना क्षेत्र में मंजीठा गॉव स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीते सोमवार की देर रात एक बजे चोरी की घटना का पुलिस टीम नें खुलासा कर दिया। सतरिख पुलिस टीम नें यक्ष ऐप की मदद से मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी रामू गौतम पुत्र राम कुंवारे निवासी रसूलपुर आलमपुर थाना क्षेत्र सतरिख को सतरिख के झाल ताल झील तिराहे के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शातिर रामू गौतम सतरिख थाना क्षेत्र पर हिस्ट्रीशीटर नंबर 44ए दर्ज है। जिसके खिलाफ नगर कोतवाली और सतरिख थाना पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज है। रामू गौतम के कब्जे से 5200 ₹ नगद, लखनऊ अर्जुनगंज से चोरी किए गए छह मोबाइल फोन और खाटू श्याम मंदिर से चोरी किए दो कुल आठ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सतरिख थाना प्रभारी नें बताया कि पुलिस टीम नें मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। जिसके बाद संदिग्ध के चेहरे की पहचान यक्ष ऐप पर डेटा चेक किए जाने के बाद उसकी शिनाख्त हो गई। नगर कोतवाली और सतरिख थाने पर आठ मुकदमे दर्ज है, हाल ही में जेल से बाहर आया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top