एडीजीपी लखनऊ जोन पहुंचे कोतवाली, किया निरीक्षण

एडीजीपी लखनऊ जोन पहुंचे कोतवाली, किया निरीक्षण

 

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट के तहत अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार का बाराबंकी आगमन हुआ। उन्होंने नगर कोतवाली का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिक्षक अर्पित विजय वर्गीय नें बताया कि 9 वर्टिकल पायलट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्य प्रणाली को आधुनिक, डिजिटल और अधिक पारदर्शी बनाने की नई पहल है। इस प्रोजेक्ट में ऑफिस मैनेजमेंट साइबर पुलिसिंग, क्राइम मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा ( मिशन शक्ति), ट्रैफिक और बीट ड्यूटी आदि क्षेत्रो को डिजिटल तरीके से व्यवस्थित किया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक नें निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यरूप से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी राम किशुन राणा, क्षेत्राधिकारी विजय शंकर यादव और स्टॉफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top