किसान बनकर डीएम ने काटी गेहूं की फसल, किया निरीक्षण

किसान बनकर डीएम ने काटी गेहूं की फसल, किया निरीक्षण

 

क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े कृषि नीति निर्धारण में निभाते अहम भूमिका–डीएम

 

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। नवाबगंज तहसील के ग्राम लक्षबर बजहा में रबी फसल गेहूं की फसल की कटाई कराई गई। फसल कटाई की पूरी प्रक्रिया का डीएम नें निरीक्षण के करते हुए खुद हसिया लेकर फसल काटने लगे।
फसल काटने के दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि फसल कटाई के जरिये फसल उत्पादन का सटीक व सही आकलन मिलता है। जिससे खेती से संबंधित योजनाओं को लागू करने में सहायता मिलती है। यह प्रक्रिया फसल बीमा दावों के निस्तारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से जुड़े निर्णयों तथा कृषि नीति निर्धारण के लिए सही आधार प्रदान करती है। साथ ही, इससे विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन की स्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण संभव होता है। कहा कि आवश्यक मार्गदर्शन एवं संसाधनों की बेहतर योजना बनाकर किसानो की आय वृद्धि में भी सहायता मिलती है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top