अफीम की खेती का डीएम-एसपी ने जाना हाल

अफीम की खेती का डीएम-एसपी ने जाना हाल

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मेंहदीपुर मजरे हरख में अफीम की खेती करने वाले कई किसान है। डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी विजय वर्गीय नें खेतो में पहुंच कर खेती का हाल जाना। डीएम-एसपी नें सीधे किसानो के खेत पहुंचकर उनसे बात करके अफीम की खेती से होने वाले लाभ व चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
डीएम-एसपी को निरीक्षण के दौरान जिला अफीम अधिकारी ने बताया कि बाराबंकी में इस वर्ष कुल 5038 किसान अफीम की खेती कर रहे हैं। इनमें से 4269 किसान सीपीएस पद्धति के अंतर्गत प्रति किसान लगभग 5 एयर भूमि पर खेती कर रहे हैं। जबकि शेष 769 कृषक एक एयर भूमि पर पारंपरिक चीरा विधि से अफीम उत्पादन कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने किसानों से बात करते हुए कहा कि अफीम की खेती उनकी कमाई का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने, उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने तथा खेती से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डीएम नें उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान और सहयोग के लिए निरंतर तत्पर है।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने किसानों एवं संबंधित अधिकारियों से कहा कि अफीम के संग्रहण, भंडारण एवं अवशेष के निस्तारण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संपादित किया जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु बनी रहे। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top