खाटू श्याम मन्दिर में चोरी की घटना नें श्रद्धालुओं को झकझोरा

खाटू श्याम मन्दिर में चोरी की घटना नें श्रद्धालुओं को झकझोरा

ब्राह्मणों का वेतन, पर्स व मोबाइल हुआ चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरो की कारगुजारी, पड़ताल में जुटी पुलिस

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। महावीर जयंती की भोर खाटू श्याम मंदिर में चोरी की घटना नें श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में शातिर चोरो नें चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

 

सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा स्थित खाटू श्याम मन्दिर में सोमवार की देर रात बाइक से पहुंचे चोरो नें रेकी करनें बाद लाखो रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।
मंजीठा गॉव के खाटू श्याम मंदिर में आधा दर्जन के करीब ब्राह्मण 24 घंटे रहते है। यहां गुरुकुल चलने के कारण अन्तेवासी (शिष्य) भी रहते है। बीती रात यहां ये सात लोग सो रहे थे। रात एक बजे घुसे चोरो ने 15 मिनट तक मन्दिर परिसर की रेकी की। जिसके बाद दीवार पर टंगी चाबी से मन्दिर के कपाट खोलकर अंदर घुसे चोरो ने बाबा श्याम की मूर्ति के नीचे रखा चांदी का छत्र और दान-पात्र का ताला तोड़कर दान में आए आभूषण और नगदी चोरी कर ली। मंगलवार सवेरे पाँच बजे नींद से उठे ब्राह्मणों ने ज़ब दान-पात्र का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गए। ब्राह्मणों ने मन्दिर संरक्षक मनोज जायसवाल को फोन करके घटना की जानकारी दी। उनकी सूचना पर कुछ ही देर में पहुंची पुलिस और पीआरवी नें मन्दिर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। मनोज जायसवाल ने पुलिस को बताया कि चोर दान-पात्र के रूपये, आभूषण व छत्र के साथ सोमवार को ब्राह्मणो को मिला वेतन 84 हजार रूपये की नगदी और 2 मोबाइल चोरी कर ले गए है। कुल चार लाख रूपये की चोरी पर पुलिस का कहना है कि मन्दिर के ब्राह्मण प्रमोद पाठक व श्यामू मिश्र का मोबाइल चोरी हुआ है। इसके साथ श्यामू मिश्र और चंदन मिश्र का रूपये रखा पर्स भी चोरी हुआ है। एक घंटे तक चोरो का मंदिर परिसर में चोरी करना कई सीसीटीवी कैमरो में कैद हुआ है, जिसमे चोर साफ नजर आ रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top