पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व राज्य मंत्री संग्राम सिंह
March 31, 2026
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व राज्य मंत्री संग्राम सिंह
सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम दलों के नेताओं नें दी अंतिम विदाई, नाती नें दी मुखाग्नि
कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। जिले में कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेताओं में शुमार पूर्व राज्य मंत्री संग्राम सिंह वर्मा का उनके पैतृक गॉव जरमापुर में अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि देने अनेक दलों नें नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री संग्राम सिंह वर्मा का बीमारी के चलते 93 वर्ष की आयु में सोमवार को दोपहर 3 बजे लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हुआ था। प्रिय नेता के निधन से बाराबंकी और आस-पास के जिलों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को बाराबंकी में उनके छोटे भाई सुरेंद्र वर्मा के लक्ष्मणपुरी कालोनी स्थित आवास पर अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचनें लगे। जिसके बाद उनके पैतृक गॉव जरमापुर के लिए उनकी शव-यात्रा में हजारों की भीड़ देखी गई। अंतिम संस्कार में अनुसूचित जाति व जनजाति के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता पी. एल. पुनिया, डॉ. विवेक सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, विधायक सुरेश यादव, राकेश वर्मा ‘कर्रा’, राजेश यादव, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक दिनेश रावत समेत राजनीतिक दलों के नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। पुण्य आत्मा को उनके नाती नें मुखाग्नि दिए जाते ही उपस्थित जनसमूह की आंखे भर आई।
संग्राम सिंह वर्मा कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेता के रूप में माने जाते थे। उनकी राजनीतिक पृष्ठ भूमि पर नजर डाले तो तीन बार सदर विधानसभा सीट से विधायक व कृषि राज्यमंत्री और रेशम उद्योग मंत्री के पद पर रह चुके थे। उनके भाई सुरेंद्र वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरख रह चुके है। सुरेंद्र सिंह वर्मा की पत्नी शीला सिंह नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा है। संग्राम सिंह वर्मा के राजनीतिक जीवन पूर्व में बसपा के बाद 2017 में भाजपा में शामिल हुए फिर 2022 से सपा से जुड़े सभी दलो में उन्हें वरिष्ठ नेता का दर्जा हासिल था।