बिगड़ा अफवाहों का खेल, पेट्रोल पम्पो से नदारद हुई भीड़

बिगड़ा अफवाहों का खेल, पेट्रोल पम्पो से नदारद हुई भीड़

डीएम की जनपदवासियों से अपील : संयम रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। बृहस्पतिवार को फैली अफवाह के चलते पेट्रोल पम्पो का डीजल-पेट्रोल भरवाने की लोगो में होड़ मच गई। हद तो तब हो गई जब कुछ लोग अपने जरूरी काम के रुपयों से पेट्रोल खरीदना शुरू कर दिया। कुछ बच्चो का गुल्लक फोड़ कर तो कुछ रूपये कर्ज लेकर वाहनों की टंकी फुल कराने पम्पो पर पहुंचने लगे बृहस्पतिवार की शाम को शुरू हुआ ये सिलसिला शुक्रवार दोपहर को थमने लगा, जब लोगो अहसास हुआ ये कोरी अफवाह थी।

जिले में पेट्रोल डीजल की फैलो अफवाह को जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सभी पेट्रोल पम्पो पर पुलिस और अधिकारियो की गश्त शुरू कर दी। शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा के लिए शुक्रवार दोपहर सभी ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह तथा जिला पूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने तथा पंपवार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे कहीं भी कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 247 पेट्रोल पंप संचालित हैं तथा वर्तमान में 2580 केएल डीजल एवं 1860 केएल पेट्रोल उपलब्ध है। शुक्रवार को सवेरे तक 1426 केएल डीजल एवं 820 केएल पेट्रोल की बिक्री दर्ज की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top