घाघरा पार खौफनाक हत्याकाण्ड, आइसक्रीम बेचने वाले बांके से काटा सिर
March 28, 2026
घाघरा पार खौफनाक हत्याकाण्ड, आइसक्रीम बेचने वाले बांके से काटा सिर
हत्याराे ने बांके से काटा सिर, चूल्हे में झोंकते समय चढ़ा पुलिस के हत्थे
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। टिकैत नगर थाना क्षेत्र के परसवाल गॉव आइसक्रीम बेचने गए युवक को पैसे देने के विवाद के बाद ग्राहक ने बांके से प्रहार करके सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बावजूद उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और घर के चूल्हे में सिर झोंकने की कोशिश करने के दौरान पहुंची पुलिस के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसको दबोच कर मृतक का सिर और धड़ अपने कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार दरियाबाद थाना क्षेत्र का बेहटा गॉव जो घाघरा नदी के दूसरे छोर पर स्थित है। इस बेहटा गॉव का निवासी बब्लू राजभर (26) पुत्र पूर्णवासी शनिवार को अपने 12 वर्षीय चचेरे भाई नीरज के संग साईकिल से नौ किलोमीटर दूर टिकैत नगर थाना क्षेत्र के परसावल गॉव में फेरी में आइसक्रीम बेचने पंहुचा था। परसावल के मजरे नैपुरा निवासी शंकर यादव पुत्र शीतला प्रसाद ने उससे तीन आइसक्रीम खरीदकर खा ली। आइसक्रीम का पैसा मांगने पर शंकर नाराज हो गया और विवाद होने पर अपनी झोपड़ी में जाकर बांके से प्रहार करके बब्लू का सिर धड़ से अलग कर दिया। ये भयावह नजारा साईकिल के पास खड़े 12 वर्षीय नीरज के साथ ग्रामीणों ने देखा तो दहशत से कांप उठे। इस बीच ग्राम प्रधान राममिलन यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई। जब पुलिस ने देखा कि हत्यारा शंकर बब्लू के सिर को चूल्हे में भूनने लगा। पुलिस ने दूर से उसको समझाने की कोशिश करते हुए पूछा कि ये क्या कर रहे हो तो शंकर ने कहा कि इसे भून कर खाऊंगा। किसी तरह पुलिस ने शंकर को हिरासत में लेकर मृतक के सिर और धड़ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज नर बताया कि आइसक्रीम के रुपये मांगने पर आक्रोश में आकर शंकर ने बबलू का सिर काट कर निर्मम हत्या की है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मुआयना किया।