सह संयोजक नियुक्त हुए ‘पंकी’, बधाई देने पहुंचे भाजपाई

सह संयोजक नियुक्त हुए ‘पंकी’, बधाई देने पहुंचे भाजपाई

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद बाराबंकी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हाल ही में पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। सूची में सक्रिय कार्यकर्ता पंकज गुप्ता ‘पंकी’ को जिला सह संयोजक (सोशल मीडिया) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए इस नए दायित्व से उनके सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अत्यंत उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।
नए दायित्व की घोषणा के बाद से ही उनके आवास पर लगातार सहयोगियों और समर्थकों का तांता लगा हुआ है। सभी लोग मिठाई खिलाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि पंकज गुप्ता ‘पंकी’ लंबे समय से संगठन और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनके अनुभव व नेतृत्व क्षमता से संगठन को निश्चित रूप से नई मजबूती मिलेगी।
बधाई देने वालों में सिद्धार्थ कनौजिया, अभिषेक सोनी, मोनू वर्मा, अभिषेक चौधरी, आशीष सिंह आनंद, शिल्पी सिंह, जया आशीष श्रीवास्तव, शालिनी गुप्ता, अतुल गुप्ता, मुन्नूलाल चौरसिया, अनुपम बाथम सहित बड़ी संख्या में सहयोगी एवं समर्थक उपस्थित रहे। ।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top