वांछित आरोपी गरीबा को मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली

वांछित आरोपी गरीबा को मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली

कथनी_करनी न्यूज
बाराबंकी। थाना मसौली और सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बाराबंकी समेत आसपास के जनपदों में 16 मुकदमो के वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोचने में कामयाबी हासिल की है। मसौली थाना क्षेत्र के बड़ा गॉव स्टेडियम मोड़ से चंदनपुरवा तिराहे तक गश्त के दौरान पुलिस को एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे नाकाबंदी करके रोकने की कोशिश पर भगाते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिए। जिसके बाद पुलिस की तरफ आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में गोली उसके पैर में जा लगी। गोली लगते ही संदिग्ध जमीन कर गिर कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसको उपचार के लिए बड़ा गॉव सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ उसकी शिनाख्त मसौली थाना क्षेत्र के बंजारनपुरवा जमालपुर निवासी बकरीदी उर्फ़ गरीबा पुत्र स्व. हसन के रूप में की गई। पुलिस ने उसके पास से हथियार और बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि बकरीदी गोवध निवारण अधिनियम में वांछित था। जिस पर बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में कुल 16 मुकदमे दर्ज है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top