हर्ष फायरिंग की गोली से मरणासन्न हुआ युवक

हर्ष फायरिंग में युवक के सीने पर लगी गोली

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक ही स्थान पर बहन की शादी और भाई का तिलक था। इस बीच हुई हर्ष फायरिंग में एक रिश्तेदार को लगी गोली से हड़कम्प मच गया। गंभीर रुप से घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका प्राथमिक उपचार करके लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के सहेलिया गॉव निवासी अवधराम यादव की पुत्री की शादी थी, साथ में उनके बेटे का तिलक भी आया था। इस जॉइंट समारोह में अचानक हड़कम्प मच गया, जब बारात आने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में चली गोली एक व्यक्ति के सीने पर जा लगी। लहूलुहान हुए व्यक्ति की शिनाख्त जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पलियामसूदपुर निवासी सुनील यादव के रूप में हुई जो 45 वर्ष का है। रिश्तेदारो ने आनन-फानन में सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसकी गंभीर हालत देख लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग की घटना में 32 बोर की रिवाल्वर से फायरिंग हुई है। असलहा लाइसेंसी या अवैध है इसकी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top