दिनदहाड़े शिक्षिका की लूटी गई सोने की चैन

दिनदहाड़े शिक्षिका की लूटी गई सोने की चैन

 

कथनी_करनी
बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी महिला टप्पेबाजाे ने शुक्रवार दोपहर एक और वारदात को अंजाम दे दिया। सीबीएससी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से लौट रही ई-रिक्शा सवार शिक्षिका ने अपनी सोने की चैन लूटे जाने की बड़ेल चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र में लखपेड़ाबाग निवासिनी अल्का श्रीवास्तव की शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित सेंट अन्थोनी कॉलेज में सीबीएससी की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद ई – रिक्शा से घर लौट रही थी। रास्ते में बस स्टॉप पर दो महिलाएं ई रिक्शा को रोक कर उनके दोनों तरफ जबरन बैठ गई। जिसके बाद दोनों महिलाएं स्टेडियम के पास सीएमओ दफ्तर के बाहर ई-रिक्शा रुकवा उतरी और चली गई। जिसके बाद कुछ दूर चलने पर अल्का ने उनके गलें से सोने की चैन नदारद देखी तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद बिना देर किए बड़ेल चौकी पहुँची शिक्षका की शिकायत दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top