कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सड़क किनारे खड़े भार वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने चोरी के माल के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पास से हथियार और औजार भी बरामद हुए है, जो इस गिरोह के खूंखार होने की ओर ईशारा करता है।
पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने सड़क किनारे खड़े भार वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि लोनीकटरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद नेशनल हाई-वे 56 अण्डरपास पास से चोरी का 31 गैलन व दो ड्रम कुल 1495 लीटर डीजल, इनोवा कार, हथियार और औजार बरामद किया है। इस बरामदगी के साथ अमेठी जिले के थाना मुसाफिर खाना क्षेत्र के पिण्डौरा करनई निवासी मोहम्मद शोहराब पुत्र मों. वकील, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गॉव परीवा निवासी सतीश कुमार और देवापुर गॉव के निवासी हरिओम को दबोचा गया है।
एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि गैंग के सरगना मोहम्मद शोहराब और सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि ये गैंग रात में सड़क किनारे खड़े ट्रक जैसे भार वाहनों से डीजल चोरी बेचने काम करता है। बुधवार को भिलवल के पास खड़े ट्रक से और बीती छह फरवरी को हुसैनाबाद पेट्रोल पम्प पर खड़े टैंकर से डीजल चोरी किया था। गिरोह के दो सदस्य सत्य प्रताप और राहुल जो अमेठी जिले के निवासी है, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।