नागपंचमी के पर्व, गुड़िया पीटकर बच्चो ने चखे पकवान
बाराबंकी। नागपंचमी का पर्व बच्चो का विशेष पर्व है। इस पर्व की शाम होते हो बाजारों और चौराहो की रौनक के क्या कहने। बच्चे इस पर्व की शाम का बेसब्री से इंतजार करते है। और शाम होते ही भाई बहन नये-नये परिधान पहन कर गुड़िया पर्व मनाने निकलते है। घर के पास के चौराहो पा बहने कपड़े की बनी रंग बिरंगी गुड़िया, चना, घुघरी लेकर निकलती है। तो भाई पारम्परिक तरीके से हाथ में शीशम के पेड़ की टहनी से गुड़िया पीट कर खुशी मनाते है। जिसके बाद पूरा परिवार बाजार में सजी तरह-तरह के पकवानो का स्वाद लेकर इस पर्व की खुशियाँ मनाता है। ऐसा ही नजारा शहर के पुराने मोहल्ले गुलरियागार्दा में इस बार भी देखा गया। जहाँ आरएसएस के कार्यालय के सामने सैकड़ो वर्षो से चली आ रही गुड़िया पीटने की परंपरा को बरसात भी नहीं रोक सकी बच्चे छाते लगाकर पर्व की खुशी बाँटते नजर आये।