बस यात्री लेखपाल पत्नी के लाखो के आभूषण व नगदी हुई पार

बस यात्री लेखपाल पत्नी के लाखो के आभूषण व नगदी हुई पार

ट्राली बैग का कोना फाड़कर दिन-दहाड़े हुई वारदात, छानबीन में जुटी पुलिस

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बस यात्री महिला के लाखो कीमत के जेवरात और 55 हजार की नगदी पर टप्पेबाजो ने हाथ साफ कर दिया। वारदात से घबराई महिला ने राजस्वकर्मी पति और बस परिचालक के साथ कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चक मजरे चौबीसी गॉव निवासी अजय सिंह, बाराबंकी नवाबगंज तहसील में लेखपाल है। रविवार की शाम उनकी पत्नी शालिनी सिंह बच्चो के संग हैदरगढ़ से बाराबंकी के लिए रोडवेज अनुबंधित बस में सवार हुई थी। अपने साथ ला रही ट्राली बैग में दो सोने की चेन, पांच तोले के दो सोने के कंगन, दो अंगूठी हुए 55 हजार ₹ की नगदी रखे बैग में ताला लगाया हुआ था। बस बैठने के दौरान बैग आगे वाली सीट के पास रखा दिया था। नगर कोतवाली क्षेम बड़ेल चौराहा पर उतरने के बाद घर पहुंचने पर उनकी बैग पर नजर पड़ी तो बैग फटा देख उन्हें संदेह हुआ। बैग खोल कर देखा तो उसमें रखे 12 लाख कीमत के आभूषण और नगदी गायब थी। जिसकेबाद परिवार सकते में आ गया, लेखपाल अजय सिंह ने अपने साथी स्टॉफ के साथ बस स्टॉप पहुंचे और बस चालक और परिचालक के साथ नगर कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए छानबीन शुरू कर दी। खबर लिखें जाने तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top