कोर्ट में सज़ा सुनकर फरार हत्याभियुक्त, ससुराल से गया दबोचा

कोर्ट में सज़ा सुनकर फरार हत्याभियुक्त, ससुराल से गया दबोचा

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। हत्या के आरोप में कोर्ट में सजा सुनाएं जाने की भनक पाकर फरार हुए आरोपी ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी। एसपी के आदेश पर गठित हुई पुलिस टीमों जगह-जगह नाके बंदी करके उसकी खोजबीन शुरू की। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए हत्यारोपी को अमेठी स्थित उसकी ससुराल से 24 घंटे में दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली है।
मालूम हो कि शनिवार की शाम अपर जिला सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर दो पर अपने चाचा की हत्या के आरोप में सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन सरैया मजरे रोहना निवासी आरोपी सूरज पुत्र मटरू साथ उसके पिता और चाचा गुदरू भी पेशी पर मौजूद थे। मामले में गुदरू और सूरज बेल पर थे जबकि मटरू जिला कारागार से भेजा गया था। शनिवार शाम न्यायाधीश द्वारा हत्या के केस में सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस उसे अभिरक्षा में लेती, इससे पूर्व चुपके से फरार हो गया। उसके फरार होने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कम्प मच गया। कुछ ही देर में जिले की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। एसपी ने दो पुलिस की दो टीमें गठित करके मुख्य स्थानों पर नाका बंदी करके वाहनों की जाँच शुरु कर दी। रविवार को सुबेहा पुलिस की मेहनत रंग लाई और सूरज को पड़ोसी जिले अमेठी के जायस गॉव स्थित उसकी ससुराल से दबोच लिया।
सुबेहा थाना प्रभारी का कहना है कि फरार हत्यारोपी को अमेठी से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके चाचा और पिता जेल में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top