परिचित ऑटो चालक ने दुष्कर्म करके अर्धनग्न अवस्था में छोड़ा घर दलित युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर, जान से मारने की दी धमकी
February 8, 2026
परिचित ऑटो चालक ने दुष्कर्म करके अर्धनग्न अवस्था में छोड़ा घर
दलित युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर, जान से मारने की दी धमकी
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जहाँ एक युवती को रोजाना लखनऊ से उसके घर छोड़ने वाले विश्वसनीय ऑटो चालक ने नशीला पेय पिलाकर जंगल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद चालक ने दलित युवती को धमकाते हुए अर्धनग्न अवस्था में उसके घर छोड़ कर फरार हो गया। शनिवार की देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर पर सतरिख थाने में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अंतर्गत एक गॉव की निवासिनी दो बहने रोजाना लखनऊ नौकरी करने ऑटो से आती जाती थी। शुक्रवार को एक बहन ड्यूटी पर नहीं गई तो दूसरी बहन उसी ऑटो से अकेली ही गई थी। शाम को लौटते समय जब युवती अकेली लौट रही थी, तो ऑटो चालक ने अपने पास पहले से रखा हुआ मांजा कोल्ड्रिंक पीने के लिए दिया। उसके मना करने पर ऑटो रोककर जबरन पीला दिया। युवती के अचेत हो जाने पर उसे सतरिख थाना क्षेत्र के जैशाना जंगल में लें गया। जहाँ उसके जबरन कपड़े उतारते समय युवती को होश आया और उसने विरोध करना शुरू कर दिया। शुक्वार की शाम साढ़े पांच बजे से रात पौने 10 बजे तक युवती के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने के बीचे खेत में पानी लगा रहा एक किसान ऑटो चालक की तरफ बढ़ा तो चालक ने युवती को जाति सूचक गाली देते हुए उसका गला दबाकर धमकी देने लगा। किसान पास पहुंच पता इससे पूर्व ऑटो चालक करन शाहू पुत्र शिवशंकर ने युवती को घसीटते हुए ऑटो में बैठा कर किसी को नहीं बताने किए धमकाते उसके घर छोड़ने पंहुचा। जहाँ युवती के पिता को दुर्घटना में घायल होना बताकर वहाँ से चला गया। जिसके बाद पिता ने पुत्री को बदहाल और अर्धनग्न अस्वस्था में होने की वजह पूछी तो उसने पूरी दास्तान बताते हुए बताया कि उसका मोबाइल उस जंगल में छूट गया है। पिता ने मोबाइल पर फोन किया तो किसी व्यक्ति ने उठाया और सवेरे आकर लें जाने को कहा। शनिवार सवेरे जब पिता-पुत्री पहुंचे तो उस किसान ने मोबाइल उनके सुपुर्द करते हुए घटनास्थल पर लें गया जहाँ युवती से दुष्कर्म हुआ था। एक तरफ सलवार, दोनों मोज़े और जूते अलग-अलग पड़े थे। ऑटो वाहन की मैट भी पड़ी हुई थी। जिसके बाद घायल पीड़ित को लेकर उसका पिता सतरिख थाने पंहुचा और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने युवती की डॉक्टरी करा कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी आरोपी करन शाहू की धर पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए। थाना प्रभारी का कहना है मामला संगीन है अपराध करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।