टूरिस्ट बस परिचालक की मौत, परिजनों ने की शिनाख्त

टूरिस्ट बस परिचालक की मौत, परिजनों ने की शिनाख्त

 

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जा रही टूरिस्ट बस के परिचालक की मौत हो गई। रविवार को पहुँचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त छत्तीसगढ़ प्रान्त के निवासी के रुप में की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सवेरे आठ बजे बिहार से राजस्थान के जयपुर जिले जा रही टूरिस्ट बस का परिचालक जो रात में सोया था सुबह नहीं उठा जिसके बाद चालक फूल कुमार ने बस रोक कर उसे पास के सीएचसी पहुंचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। चालक की सूचना पर रविवार को पहुंचे परिजनो ने मृतक की शिनाख्त छत्तीसगढ़ प्रान्त के जिला बिलासपुर के थाना सीपत क्षेत्र के गॉव निरतू मजरे अदराली निवासी राजेंद्र पटेल (28) पुत्र टेकू राम के रूप में की मृतक के परिजनो ने बताया कि राजेंद्र दिसम्बर में घर से रोजगार के लिए निकला था। राजस्थान के टोक निवासी बस चालक फूल कुमार ने बताया कि राजेन्द्र दो सप्ताह से टूरिस्ट बस पर काम कर रहा था, बृहस्पतिवार की रात उसे पेट दर्द की शिकायत हुई थी। बस में मृत मिलने पर पीआरवी को सुचित किया था। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top