कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक मकान के अंदर से उठ रही दुर्गन्ध से पड़ोसियों को शंका हुई, इस बात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोल कर अंदर जाकर देखा तो दरवाज़े के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम गॉव के निवासी अमरनाथ (55) के घर से दुर्गन्ध उठने पर लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोल कर देखा तो दरवाज़े के पास अमरनाथ का शव औन्धे मुँह पड़ा हुआ था। मकान के सभी दरवाज़े अंदर से बंद थे। आस पड़ोस के लोगो ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब का आदी था उसकी किसी से बातचीत नहीं होती थी, अकेला रहता था पुत्र प्रतीक तिवारी रामनगर स्थित अपनी ननिहाल में रहता था। उसकी पत्नी का 15 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि अमरनाथ को बीते पांच दिनों से किसी ने नहीं देखा था, शव चार दिन पुराना लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।