भिड़ी दो बाइक महिला और युवक की मौत

भिड़ी दो बाइक महिला और युवक की मौत

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम दो बाइको की आमने-सामने की भीषण टक्कर में महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गॉव की निवासनी बदरुल निशा अपने पति अतहर के संग बाइक पर सवार थी। सोमवार की शाम साढ़े सात बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से अतहर की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीनो बाइक सवार गंभीररूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सिरौलीगौसपुर सीएचसी पहुंचाया जहाँ बदरुल निशा और दूसरे बाइक सवार सतरिख थाना क्षेत्र के काजीपुर गॉव निवासी आकाश कुमार पुत्र शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला के पति अतहर अली को आई गंभीर चोटों के चलते सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top