कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सुल्तानपुर-लखनऊ हाइवे पर लोड शेयर नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के फ्लिपकार्ट डिपो में चोरी की वारदात से हड़कम्प मच गया। रविवार की रात चोरो ने शटर का ताला तोड़कर लाखो की नकदी, कैमरा डीवीआर और पार्सल का सामान की चोरी को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग के सामने स्थित फ्लिपकार्ट डिलवरी डिपो के टीम लीडर मनोज कुमार पाल सोमवार सवेरे कार्यालय खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तो डिपो का शटर का ताला टूटा हुआ था। मैनेजर सुमित साहू ने बताया कि लॉकर से तीन लाख 60 हजार की नकदी, रैक में लगे कीमती डिलवरी पार्सल पैकेट के साथ 14 कैमरे दो डीवीआर और मेज की रैक तोड़कर उसमें रखे एक हजार रूपये से अधिक के सिक्के भी चोर चोरी कर लें गए थे।
सुमित साहू से मिली जानकारी के आधार पर कोतवाल अभिमन्यु मल्ल का कहना है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की पड़ताल की जाएगी। चोरी गए 14 कैमरो के साथ दो डीवीआर में 13 कैमरो की रिकॉर्डिंग थी, जबकि 14 कैमरे की रिकॉर्डिंग लखनऊ हेड ऑफिस के पास है, जो चोरो की पहचान में कारगर साबित होगा।