मकान में घुसे चोर, 18 लाख के ज़ेवर और उड़ाई नगदी

मकान में घुसे चोर, 18 लाख के ज़ेवर और उड़ाई नगदी

कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात मकान की पिछली दीवार फांद कर घुसे चोरो ने 18 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषणो की चोरी करके पुलिस पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जाँच करके जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार कुर्सी थाना क्षेत्र में अमरसंडा मजरे राजापुर निवासी अहंकार यादव पुत्र स्व. बच्चूलाल का परिवार पेशे से किसान और दुकान चलाते है। मंगलवार सवेरे परिवार की नींद खुली तो सबके होश उड़ गए जब देखा घर में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ सामान ईधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में देखा तो उसके लॉकर से सोने चांदी के छोटे-बड़े सभी आभूषण चोर चोरी कर लें गए थे। जिसके बाद परिवार में मची चीख-पुकार से पड़ोसियों का मजमा लगा गया। पीड़ित अहंकार यादव ने बताया कि पीछे की दीवार फांद कर चोरो ने चोरी को अंजाम देकर उसके परिवार के सदस्यों से सारे ज़ेवर चोरी कर लें गए साथ में 50 हजार रूपये की नगदी मिलाकर 18लाख क़ीमत की चोरी हुई है। पीड़ित की तरफ से उसके घर हुई चोरी की तहरीर मिलने पर मौके की जाँच के बाद थानेदार कृष्ण कान्त सिंह ने कहा कि चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top