पार्टी संस्थापक सदस्य रहे विजय गौतम के निधन से बसपा में शोक की लहर
February 11, 2026
बसपा नेता विजय गौतम का निधन, पार्टी में छाया शोक
बौद्ध रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने दी अंतिम विदाई
कथनी_करनी न्यूज़
बाराबंकी। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उ.प्र. वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार गौतम का बुधवार भोर लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। जिसके बाद बसपा के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार विजय गौतम पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह करीब 70 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर सुबह लखपेड़ाबाग स्थित आवास पर लाया गया, जहां लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। इसके बाद दोपहर करीब 2ः30 बजे जगनेहटा स्थित श्मसान में बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। विजय कुमार गौतम बसपा का बड़ा चेहरा रहे है। लंबे समय से वह बसपा के संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय रहे। उनका सम्मान विरोधी खेमे के नेताओं में भी रहा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बसपा नेता विजय गौतम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को बसपा और पूरे बहुजन समाज के लिए एक बड़ी और अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि विजय कुमार गौतम बसपा के सच्चे सिपाही थे, जो मिशन और आन्दोलन के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अनेक पदों पर रहकर काम किया और युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। मुख्य मंडल प्रभारी अजय गौतम ने कहा कि ने कहा कि विजय गौतम ने जिले में बहुजन समाज पार्टी का बीजारोपण किया था। वे जीवनपर्यत्न अम्बेडकरवादी विचारधारा को जीते थे और जिले में अनुसूचित जाति तथा कमज़ोर वर्गों की मुखर परंतु संयमित और सौम्य आवाज बन कर रहे। उनके निधन के बाद दलित-बहुजन जगत में शोक की लहर है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डॉ. विवेक सिंह वर्मा, पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र वर्मा, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, बसपा नेता मोहम्मद मुबाशिर, अखिलेश अंबेडकर, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद, कांग्रेस नेता नईम सिद्दीकी, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हफीज भारती, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी तालिब नजीब कोकब, सुनीत अवस्थी, माधव सिंह पटेल, प्रेम प्रकाश गौतम, मोहित राजदान, मो आसिफ, सुरेश चन्द्र गौतम एडवोकेट, विजय कुमार गौतम एडवोकेट एवं तमाम सभी दलों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।